फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Special worship in temple of Gopalganj for health of famous folk singer Sharda Sinha

Bihar: लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित, शिव मंदिर में किया जा रहा महामृत्युंजय जाप

Sat, 26 Oct 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

Gopalganj News: शिव मंदिर के पुजारी विंध्याचल चौबे ने कहा कि हम सभी की प्रार्थना है कि शारदा दीदी जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके गीतों ने हमेशा हमारे दिलों को छुआ है और उनके बिना छठ पर्व अधूरा लगता है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Special worship in temple of Gopalganj for health of famous folk singer Sharda Sinha
लोक गायिका के जल्द ठीक होने के लिए पूजा करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस खबर के फैलते ही देश भर में उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर गोपालगंज शहर के विभिन्न मंदिरों में भी पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और महामृत्युंजय जाप किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिव मंदिर के पुजारी विंध्याचल चौबे ने कहा कि हम सभी की प्रार्थना है कि शारदा दीदी जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके गीतों ने हमेशा हमारे दिलों को छुआ है और उनके बिना छठ पर्व अधूरा लगता है।
विज्ञापन

 
गोपालगंज से शारदा सिन्हा का गहरा नाता रहा है और उन्होंने यहां कई बार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। खासकर छठ महापर्व के दौरान उनके गीतों की एक खास जगह होती है। छठ पर्व के नजदीक होने के कारण लोग विशेष रूप से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिव मंदिर में आयोजित इस विशेष पूजा के अलावा, सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों ने अपनी चिंताओं और शुभकामनाओं को साझा किया है। भारतीय संगीत में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की चिंता ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। हर कोई उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है, ताकि वे एक बार फिर अपने मधुर सुरों से सबका मन मोह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed