{"_id":"6809e9da8f38d1db6f0a811b","slug":"bihar-news-scooty-blasted-on-national-highway-in-gopalganj-father-and-daughter-burnt-two-houses-caught-fire-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नेशनल हाइवे पर ब्लास्ट हो गई स्कूटी, गंभीर रूप से झुलसे बाप और बेटी की मौत, दो घर आग की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नेशनल हाइवे पर ब्लास्ट हो गई स्कूटी, गंभीर रूप से झुलसे बाप और बेटी की मौत, दो घर आग की चपेट में
Thu, 24 Apr 2025 01:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:06 PM IST
सार
Scooty Blasted on National Highway: नेशनल हाइवे पर एक स्कूटी ब्लास्ट हो गई। इस दौरान बाप और बेटी झुलस गए। ब्लास्ट के दौरान दो घरों में आग भी लगी। वहीं, इलाज के वक्त दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ब्लास्ट हुई स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले में ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप तेज धमाका हुआ। अचानक हुए एक शक्तिशाली पटाखा विस्फोट के कारण स्कूटी पर सवार एक मासूम बच्ची और एक युवक की झुलसने से मौत हो गई। ब्लास्ट इतना धमाकेदार था कि इससे निकली चिंगारियों ने पास के दो झोपड़ीनुमा घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। मृतकों की पहचान जिले के मीरगंज नगर निवासी लक्ष्मण सोनार के 32 वर्षीय पुत्र मिथुन सोनार और अमित सोनी की तीन वर्षीय बेटी आरोही कुमारी के रूप में की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक मिथुन पटाखा लेकर स्कूटी से अपनी भतीजी आरोही के साथ मीरगंज से गोपालगंज जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-531 पर वृंदावन गांव के पास पहुंचा कि तभी एक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर दो मिनट मौन रख पीएम मोदी का पहला संबोधन; सीएम नीतीश क्या बोले?
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक में नहीं रहेगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी, संजय झा ने बताई वजह
उधर, इस ब्लास्ट के कारण पटाखे से निकली चिंगारी ने वृंदावन गांव निवासी बादशाह महतो के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया, जिस वक्त चिंगारी घर में गिरी, उस वक्त बादशाह महतो घर में अपने परिवार साथ खाना खा रहे थे। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सभी लोग जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागने लगे। वहीं, घर में रखे रुपये और सामान जलकर राख हो गए।