फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar News : Why JDU party not joined in all party meet on pahalgam attack issue by pm modi government

Pahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक में नहीं रहेगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी, संजय झा ने बताई वजह

Thu, 24 Apr 2025 11:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Apr 2025 11:54 AM IST
सार

All Party Meeting : पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र में गहमागहमी है। आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, लेकिन इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी- जनता दल यूनाईटेड के नेता नहीं रहेंगे। वजह कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताई।

विज्ञापन
Bihar News : Why JDU party not joined in all party meet on pahalgam attack issue by pm modi government
पीएम मोदी ने पहलगाम को लेकर फैसले के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश की नीति क्या हो, इसपर विचार करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद ही बिहार का दौरा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी- जनता दल यूनाईटेड ने सर्वदलीय बैठक में अपने किसी नेता को भेजने में असमर्थता जता दी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार में है और जदयू के सभी बड़े नेता व केंद्रीय मंत्री इस सभा में शामिल हो रहे हैं, इसलिए सर्वदलीय बैठक में पार्टी की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक के हर फैसले में जदयू अपनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed