फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Protest against the foul smell emanating from the poultry farm, villagers blocked the road

Bihar News: मुर्गी फार्म से उठ रही बदबू के खिलाफ बवाल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम; पुलिस की जीप पर पथराव

Mon, 22 Sep 2025 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar News: ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए और हेचरी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Protest against the foul smell emanating from the poultry farm, villagers blocked the road
पुलिस की जीप पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के रामपुर, चंदन छपरा, ज्यादि टोला और पुरैना बाजार स्थित पांच हेचरी फार्म से उठ रही बदबू से ग्रामीण परेशान हो गए। लोगों का कहना है कि पूरे गांव में दुर्गंध फैलने से चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। हवा के जरिए हर तरफ बदबू फैल रही है और इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंदगी की वजह से पानी भी पीने लायक नहीं रह गया है और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: सासाराम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए और हेचरी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक एएसआई घायल हो गए। घायल एएसआई का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed