फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Accused thrashed after raping a minor in Sasaram

Bihar Crime: सासाराम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

Mon, 22 Sep 2025 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 02:19 PM IST
सार

Bihar Crime: आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलते हीं डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना पर सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Accused thrashed after raping a minor in Sasaram
आरोपी के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम से एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है और गंभीर रूप से घायल युवक का सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। दुष्कर्म का आरोप नगर थाना सासाराम क्षेत्र के प्रतापगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमीम नामक युवक के ऊपर लगाया गया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान कर स्थानीय लोगों ने पीटा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम आरोपी युवक एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म कर रहा था, तभी बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर घर जा पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद से सोमवार को परिजन एवं स्थानीय लोग आरोपी युवक की तलाश में थे। जैसे ही आरोपी युवक पर लोगों की नजर पड़ी, उसे पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में आरोपी युवक को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: राजगीर में श्रीलंकाई पर्यटक की मौत, रत्नागिरी पहाड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम 
वहीं आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलते हीं डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना पर सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू- डीएसपी 
मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर थाने को सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 19 में एक व्यक्ति को 10 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पीटा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक द्वारा एक पपीता गोदाम में ले जाकर घटना को अंजाम देने की बात कही गई है और प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी  दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed