{"_id":"6713a387f8e4f54c770dd347","slug":"bihar-news-parents-were-cleaning-road-under-over-bridge-in-gopalganj-meanwhile-child-was-kidnapped-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में ओवर ब्रिज के नीचे माता-पिता कर रहे थे सड़क की सफाई, इतने में हो गया बच्चे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में ओवर ब्रिज के नीचे माता-पिता कर रहे थे सड़क की सफाई, इतने में हो गया बच्चे का अपहरण
Sat, 19 Oct 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:48 PM IST
सार
Gopalganj News: थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
अपहृत बच्चा कृष्णा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार सुबह संजय बांसफोर के ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना तब हुई जब बच्चे के माता-पिता सड़क की साफ-सफाई कर रहे थे। इस घटना के बाद परिवार ने तुरंत थावे थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया से नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दुकान के पास सो रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। तब संजय बांसफोर, उनकी पत्नी काजल बांसफोर और मुना बांसफोर थावे ओवर ब्रिज के नीचे सड़क की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनका ढाई साल का बेटा कृष्णा एक दुकान के पास सो रहा था। सफाई के दौरान अज्ञात लोग बच्चे का अपहरण कर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस पर सुस्ती का लगाया आरोप
बच्चे की मां काजल बांसफोर ने बताया कि घटना के बाद वे तुरंत थावे थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस की कार्रवाई न होने के चलते वे एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां से वापस थाने भेजे जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पुलिस की इस सुस्ती से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थावे ओवर ब्रिज के नीचे आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन
पुलिस के देरी से पहुंचने और कार्रवाई में ढिलाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। उन्होंने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार और अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। काफी समझाने और मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटवाने में सफल हो पाई।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया। थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।