फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: One-day strike by Home Guard jawans, demand for equal pay for equal work raised

Bihar News: होमगार्ड जवानों का एकदिवसीय धरना, समान कार्य समान वेतन की उठी मांग; जमकर हुई नारेबाजी

Wed, 27 Aug 2025 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 03:45 PM IST
सार

Bihar: होमगार्ड जवानों ने कहा कि वे बिहार पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है, वह भी उतने ही दिनों का जितने दिन ड्यूटी होती है।

विज्ञापन
Bihar News: One-day strike by Home Guard jawans, demand for equal pay for equal work raised
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान कार्य समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

संघ के नेताओं ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि महंगाई के इस दौर में अन्य सरकारी कर्मियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है, लेकिन होमगार्ड जवानों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने कहा कि वे बिहार पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है, वह भी उतने ही दिनों का जितने दिन ड्यूटी होती है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि डीजी की ओर से 55% महंगाई भत्ता, मासिक अवकाश और वार्षिक वर्दी भत्ता की मांग पहले ही सरकार के समक्ष रखी गई है, लेकिन उस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति घायल

संघ ने सरकार को चेतावनी दी
संघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो सभी होमगार्ड जवान अपनी राइफल और गोली जमा कर ड्यूटी देने से इनकार कर देंगे। संघ के नेताओं ने यह भी बताया कि केंद्रीय कमेटी की अगली बैठक में सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। धरना प्रदर्शन में अरुण कुमार ठाकुर, सुदेश्वर प्रसाद, नागेंद्र चौधरी, चंदन कुमार सिंह, रमेश तिवारी, विकास कुमार, संजीता कुंवर, वीरेंद्र भारती समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed