फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Accident: Elderly man riding a scooter dies after being hit by a speeding car, one person injured

Bihar Accident: तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति घायल

Wed, 27 Aug 2025 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Bihar: बताया गया कि रामदयाल पांडे अपने घर हरिहरपुर से स्कूटी पर सवार होकर हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Accident: Elderly man riding a scooter dies after being hit by a speeding car, one person injured
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (NH) पर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार और स्कूटी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान हरिहरपुर निवासी स्वर्गीय चूलाई पंडित के पुत्र रामदयाल पांडे (85 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे और उनकी दो बहनें भी हैं। परिवार में उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बताया गया कि रामदयाल पांडे अपने घर हरिहरपुर से स्कूटी पर सवार होकर हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पढे़ंं: सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने रोपी धान, पूर्णिया में भाजपा विधायक के विकास की खुली पोल; जमकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है।

इस हादसे में घायल स्कूटी चालक की पहचान हरिहरपुर निवासी जगन्नाथ साह के पुत्र गौतम साह के रूप में हुई है। गौतम साह स्कूटी चला रहे थे और पीछे बैठकर रामदयाल पांडे हाजीपुर आ रहे थे। गौतम साह का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed