फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Innocent dies due to negligence of quack doctor, family members in turmoil

Bihar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; लगाया ये आरोप

Sun, 31 Aug 2025 09:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Aug 2025 09:29 AM IST
सार

Bihar: शनिवार को अचानक अंशु कुमार के पेट में तेज दर्द उठा। उसकी मां सलमा इलाज के लिए उसे साधु चौक स्थित डॉक्टर धर्मेंद्र चौहान के क्लिनिक पर ले गई। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए एक के बाद एक कई इंजेक्शन लगा दिए। 

विज्ञापन
Bihar News: Innocent dies due to negligence of quack doctor, family members in turmoil
इसी कुटिया में रहता था मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के साधु चौक पर शनिवार को एक कथित डॉक्टर की लापरवाही से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के करपी थाना क्षेत्र के चौक निवासी लक्खा बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी सलमा और चार वर्षीय बेटे अंशु कुमार के साथ कटेया थाना क्षेत्र के साधु चौक पर टेंट लगाकर “नाड़ी वेद” नाम से देसी जड़ी-बूटियां बेचकर गुज़ारा कर रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में प्रधान लिपिक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अचानक अंशु कुमार के पेट में तेज दर्द उठा। उसकी मां सलमा इलाज के लिए उसे साधु चौक स्थित डॉक्टर धर्मेंद्र चौहान के क्लिनिक पर ले गई। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जांच किए एक के बाद एक कई इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगने के करीब 10 मिनट बाद ही अंशु की मौत हो गई।

अंशु की मां सलमा ने डॉक्टर धर्मेंद्र चौहान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे की मौत सीधे-सीधे डॉक्टर की गलती से हुई है। फिलहाल उसके पति कानपुर में हैं। उनके आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed