फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: In Gopalganj, unknown miscreants shot a grocery businessman and looted one lakh rupees and fled

Bihar News: गोपालगंज में अज्ञात बदमाशों ने किराना व्यवसायी को मारी गोली; एक लाख रुपये लूट हुए फरार

Mon, 11 Mar 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

Gopalganj News: इस मामले में गोपालगपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। किसी भी हाल में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: In Gopalganj, unknown miscreants shot a grocery businessman and looted one lakh rupees and fled
घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मार दी। इसके बाद पास रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद घायल व्यवसायी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यवसायी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी हीरा प्रसाद के बेटे चंदन जायसवाल के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जख्मी चंदन जायसवाल सेमरा बाजार में ही अपनी किराने की दुकान चलाते हैं। इसी बीच रविवार की देर शाम बाइक से बथुआ बाजार के व्यापारी के पास (जहां से वह माल खरीदते हैं) उन्हें बकाया पैसा देने के लिए जा रहे थे। वह सवनही गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पैसे को छीनने लगे।  विरोध करने पर बदमाशों ने एक गोली चंदन के पैर में मार दी। फिर पॉकेट में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये लूट कर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इस घटना की सूचना तत्काल जख्मी युवक के परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने फौरन घायल चंदन को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में गोपालगपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। किसी भी हाल में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed