फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Housing assistant accused of taking bribe of Rs 12 thousand

Bihar News: आवास सहायक पर 12 हजार रुपये की रिश्वत का आरोप, ऑडियो वायरल; जांच के दिए गए आदेश

Tue, 22 Apr 2025 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 01:17 PM IST
सार

Bihar: सुनील कुमार पर पूर्व में भी आवास योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति को पैसे की मांग करते सुना जा सकता है, जो आरोपों को और गंभीर बना रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Housing assistant accused of taking bribe of Rs 12 thousand
पेमेंट दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। भगवानपुर हाट प्रखंड के शंकरपुर पंचायत में कार्यरत आवास सहायक सुनील कुमार पर एक लाभार्थी से 12 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। पीड़ित ने पैसे के लेन-देन का स्क्रीनशॉट और एक ऑडियो क्लिप साक्ष्य के रूप में पेश किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शंकरपुर निवासी विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि आवास सहायक सुनील कुमार ने योजना का लाभ दिलाने के बदले 12 हजार रुपये मांगे। विकास का दावा है कि पैसे न देने की स्थिति में उनका नाम आवास सूची से हटाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में पंचायत के मुखिया राजेश्वर साह ने सीवान के जिलाधिकारी और महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पढ़ें: 10 विभागों में जल्द भरे जाएंगे 49 हजार से ज्यादा खाली पद, मुख्य सचिव ने दी जानकारी; जानें सबकुछ    

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार पर पूर्व में भी आवास योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति को पैसे की मांग करते सुना जा सकता है, जो आरोपों को और गंभीर बना रहा है।

स्थानीय लोगों में इस प्रकरण को लेकर रोष है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वरीय अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह मामला न सिर्फ योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि जमीनी स्तर पर जवाबदेही की कमी को भी उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed