फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Groom kidnapped from wedding venue recovered in seven hours

Bihar News: शादी मंडप से अगवा दूल्हा सात घंटे में बरामद, पुलिस ने सीवान से किया रेस्क्यू; हैरान कर देगा मामला

Sat, 24 May 2025 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 05:42 PM IST
सार

Bihar: दुल्हन की मां विद्यावती देवी ने बताया कि बारात में मनोरंजन के लिए बुलाए गए नाच पार्टी के सदस्यों ने महिलाओं पर हमला किया और दूल्हे का अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि नाच के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट और अपहरण तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News: Groom kidnapped from wedding venue recovered in seven hours
पीड़ित दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के साधु चौक मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाच पार्टी के सदस्यों ने हंगामा करते हुए शादी मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर अपहृत दूल्हे को सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। दूल्हे की बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

क्या हुआ था शादी समारोह में?

घटना नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले की है, जहां बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से एक बारात आई थी। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी। नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य अचानक दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ लोग दूल्हे को जबरन उठा ले गए।

विज्ञापन


पढ़ें: NH-31 पर दिनदहाड़े हुई थी पांच लाख की लूट और हत्या; खगड़िया में बांटी गई थी राशि; तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की मां ने क्या कहा?

दुल्हन की मां विद्यावती देवी ने बताया कि बारात में मनोरंजन के लिए बुलाए गए नाच पार्टी के सदस्यों ने महिलाओं पर हमला किया और दूल्हे का अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि नाच के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट और अपहरण तक पहुंच गई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात घंटे के भीतर सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र से दूल्हे को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच में आपसी लेन-देन का विवाद सामने आया है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ और दूल्हे को जबरन उठाकर ले जाया गया था। नगर थाना में प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जो भी कानूनी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जा रही है।

आगे क्या?
पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूल्हे की मेडिकल जांच कराई जा रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed