फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Police arrested three accused in the case of robbery of Rs 5 lakh and murder in broad daylight on NH-31

Bihar: NH-31 पर दिनदहाड़े हुई थी पांच लाख की लूट और हत्या; खगड़िया में बांटी गई थी राशि; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 05:24 PM IST
सार

Bihar: पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद हथियार बलिया थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छिपाया गया, जबकि लूट की रकम खगड़िया जिले के ननकु टोला स्थित बांध के पास बांटी गई।

विज्ञापन
Bihar: Police arrested three accused in the case of robbery of Rs 5 lakh and murder in broad daylight on NH-31
बिहार पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एनएच-31 पर स्थित पनसल्ला ढाला के पास 9 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मनीष ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 9 अप्रैल को लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढाला के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बड़ी बलिया निवासी राहुल पोद्दार की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 5 लाख रुपये लूट लिए थे। राहुल अपने रिश्तेदार सिकंदर पोद्दार के साथ बेगूसराय से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में लाखो थाना में कांड संख्या 68/25, दिनांक 9 अप्रैल को भादंवि की धारा 309(6)/103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

जांच में खगड़िया में बांटी गई लूट की रकम
एसपी मनीष ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में लाखो थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर 23 मई को तीन संदिग्धों को पनसल्ला की ओर जाते समय एक मोटरसाइकिल पर पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया निवासी शैलेश कुमार (20), रामलगन कुमार (22) और बड़ी बलिया निवासी शुभम कुमार (24) के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा, छह कारतूस और 1500 रुपये नकद बरामद हुए।


पढ़ें: स्कूल में दो शिक्षकों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट, छात्रों में अफरा-तफरी; दी गई कार्रवाई की चेतावनी

पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद हथियार बलिया थाना क्षेत्र के एक बगीचे में छिपाया गया, जबकि लूट की रकम खगड़िया जिले के ननकु टोला स्थित बांध के पास बांटी गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को खगड़िया के गंगौर इलाके में एक रिश्तेदार के घर छिपाया गया था। शैलेश कुमार के घर से 1 लाख 58 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस को एक और देसी कट्टा, आठ कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है।

10 हजार का इनामी अपराधी अवधेश सहनी गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश अवधेश सहनी की गिरफ्तारी के रूप में मिली है। अवधेश वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव का रहने वाला है और उस पर हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अवधेश पर आरोप है कि उसने 25 फरवरी को ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आज़ाद की हत्या की थी। पुलिस ने उसे लोहियानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed