फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Gopalganj father brother angry with love affair killed girl together now both have been arrested

Bihar News: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने मिलकर की थी युवती की हत्या, अब दोनों हुए गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 09:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता और भाई ने मिलकर युवती की हत्या की थी। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News Gopalganj father brother angry with love affair killed girl together now both have been arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी के किनारे मिली अज्ञात युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दावा किया है कि यह हत्या ऑनर किलिंग का मामला है, जिसमें युवती की हत्या पिता और भाई ने मिलकर की है। हत्या की वजह युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग बताया गया है।

विज्ञापन


सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका पश्चिम चंपारण के बगहा की रहने वाली थी। युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था, जिससे उसका परिवार नाराज था। परिवार ने युवती को बेतिया में उसके मामा के घर भेज दिया, लेकिन वहां भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी। युवती के पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से बुलाया। इसके बाद अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेतिया से गोपालगंज लाया गया और मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता हरिश्चंद्र यादव और भाई विक्की यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed