फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Siwan

Bihar News: सीवान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जश्न, तिरंगा यात्रा में लड़कियों ने लगाए जमकर नारे

Thu, 08 May 2025 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 May 2025 02:18 PM IST
सार

Bihar: तिरंगा यात्रा शहर के डीएवी मोड़ से शुरू होकर दरबार रोड होते हुए जेपी चौक तक पहुंची। इसमें भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रही युवतियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Siwan
तिरंगा यात्रा में शामिल लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में सीवान में भी लोगों ने जश्न मनाया और सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान एक मासूम बच्ची की मनमोहक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह हाथों में सेना के समर्थन में एक पोस्टर लिए यात्रा में शामिल दिख रही है। इस तस्वीर की अब खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


यह तिरंगा यात्रा शहर के डीएवी मोड़ से शुरू होकर दरबार रोड होते हुए जेपी चौक तक पहुंची। इसमें भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रही युवतियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सेना की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अब भारत बदल चुका है और जो देश को आंख दिखाएगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। लोगों का कहना है कि अगर युद्ध जैसी स्थिति आई तो देश का हर नागरिक सीमा पर खड़ा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गरीबी और ज़ुल्म से टूटी मां, 5 बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश

यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि सुहागिन महिलाओं की पहचान उनका सिंदूर होता है और जब आतंकवादियों ने उस पर हमला किया, तो सेना ने उसका माकूल जवाब दिया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देना जानते हैं और भारत की ओर आंख उठाने वालों को अब ऐसा ही अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed