फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Bulldozer runs on illegal construction in Siwan, administration confiscated government land

Bihar: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जब्त की सरकारी जमीन; कई नोटिसों के उल्लंघन के बाद यह कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और जमीन को जब्त कर लिया। प्रशासन ने यह कार्रवाई उनके द्वारा भेजे गए कई नोटिसों के उल्लंघन के बाद की। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Bihar News: Bulldozer runs on illegal construction in Siwan, administration confiscated government land
बुलडोजर से गिराया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चला दिया। वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पूरे गांव में इस कार्रवाई की चर्चा रही।

विज्ञापन

 
गैर मजरुआ जमीन पर बनाया था मकान
जानकारी के मुताबिक, घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सतजोरा गांव की है। जहां गांव के अर्जुन यादव पिता फेकू यादव ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिया था। यह जमीन गैर मजरुआ भूमि (सरकारी जमीन) के रूप में दर्ज थी, जिसका खाता नंबर 101 और सर्वे नंबर 1415 है।
विज्ञापन

 
पड़ोसी सुभाष चंद्र गिरी ने इस अतिक्रमण की शिकायत सीवान के डीएम से की। उसके बाद प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का आदेश दिया। लेकिन बार-बार की चेतावनी के बावजूद अर्जुन यादव ने जमीन खाली नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएम के आदेश पर चली कार्रवाई
अवैध कब्जा हटाने के लिए सीवान अंचल अधिकारी पूनम दीक्षित पुलिस बल और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की कार्रवाई देखने के लिए गांव में भारी संख्या में लोग जुट गए। कुछ ही मिनटों में बुलडोजर ने पूरे मकान को जमींदोज कर दिया और सरकारी जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई और लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
 
गांव में छिड़ी बहस
इस घटना के बाद गांव में लोग दो पक्षों में बंटे नजर आए। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि जो अवैध कब्जा करे, उसे हटाना जरूरी है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे कठोर कार्रवाई बताया। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई अन्य अवैध कब्जों पर भी होनी चाहिए, ताकि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जा सके।

 
इस पूरे मामले पर सीवान अंचल अधिकारी पूनम दीक्षित ने कहा कि प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किया था और समय भी दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। समय समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और अब यह जमीन सरकार के कब्जे में है। हालांकि अर्जुन यादव से इस मामले पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed