फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: body of an unknown youth was found in a bush near bridge in Gopalganj

Bihar News: गोपालगंज में पुल के पास झाड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Wed, 26 Jun 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

Gopalganj News: थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम ने बताया कि अभी तक 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: body of an unknown youth was found in a bush near bridge in Gopalganj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर के गोलंबर चौक के पास पुल के किनारे बुधवार की सुबह झाड़ी में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम ने बताया कि अभी तक 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जो हरी शर्ट, जींस और दाहिने हाथ में ब्रेशलेट पहने हुआ था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे के लिए सदर अस्पताल के फ्रीजर में रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
वहीं, पुलिस थावे मंदिर के गोलंबर के पास से बरामद शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। युवक के फोटो को विभिन्न वाट्सएप ग्रुप्स में भेज कर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि मृत युवक यूपी के सीमावर्ती इलाकों में से एक का निवासी हो सकता है। इसलिए पुलिस यूपी के देवरिया, कुशीनगर और बिहार के सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों की पुलिस के जरिए फोटो को भेज कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed