फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Body of an unknown girl found in a sack in the garden, sensation spread in the area

Bihar News: बगीचे में बोरे से मिला अज्ञात युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 06 Jun 2025 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

Bihar: इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण इसे साजिशन हत्या मान रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के गांवों में लापता लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Body of an unknown girl found in a sack in the garden, sensation spread in the area
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लखराव गांव स्थित एक बगीचे में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव बोरे में बंद हालत में देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत भोरे थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को बगीचे में फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण इसे साजिशन हत्या मान रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के गांवों में लापता लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला; सभी की मौत

चिंता की बात यह है कि बीते 15 दिनों के भीतर इसी तरह की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लखनऊ से जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी गई हैं, जिससे शक की सुई उनकी ओर भी घूम रही है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed