फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Accident: 3 friends returning from a birthday party in Nawada were crushed by a dumper

Bihar Accident: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला; सभी की मौत

Fri, 06 Jun 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 01:30 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं राजू कुमार उसका चचेरा भाई था। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में मातम छा गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
Bihar Accident: 3 friends returning from a birthday party in Nawada were crushed by a dumper
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे, जब कंचना मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों अमित कुमार और राजू कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक विकास कुमार को गंभीर हालत में पकरीबरावां अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान और पारिवारिक स्थिति
मृतकों में शामिल अमित कुमार, शांति नगर मोहल्ला निवासी भरत मिस्त्री का इकलौता बेटा था। राजू कुमार, दशरथ मिस्त्री का बेटा था। तीसरा युवक विकास कुमार, शेखपुरा जिले के सुकमा गांव निवासी रविंद्र ठाकुर का पुत्र था, जो वर्तमान में पकरीबरावां में ही रह रहा था। परिजनों ने बताया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं राजू कुमार उसका चचेरा भाई था। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में मातम छा गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: हथियारबंद अपराधियों ने ढाबा संचालक से की मारपीट, 55 हजार रुपये लूटे; हथियार बरामद

पुलिस कार्रवाई
नवादा नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पकरीबरावां थाना प्रभारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed