फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Accident elderly man crossing road was hit by unknown vehicle died on spot Siwan

Road Accident : सिवान में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, कई फुट दूर उछला; मौके पर हुई मौत

Sun, 10 Aug 2025 02:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 PM IST
सार

Road Accident In Siwan : अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को इतनी जोर से टक्कर मारी की वो कई फुट दूर हवा में उछलकर गिर गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News Accident elderly man crossing road was hit by unknown vehicle died on spot Siwan
सिवान: अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Road Accident : बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में दरौली-छपरा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग उछलकर कई फुट दूर जा गिरा। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। फिर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घर के लिए आ रहा था बुजुर्ग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो चुका था। मृतक की पहचान गंगपुर सिसवन निवासी भावनाथ यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव (70) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ यादव की कोई संतान नहीं थी और उनकी पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो गया था। वे अपना अधिकतर समय खेतों में ही बिताते थे। रविवार की रात भी वे खेत से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिवार के सदस्यों ने बताया कि विश्वनाथ यादव शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर पलटवार, कहा- जंगलराज के युवराज दूसरों को बदनाम कर रहे हैं

पुलिस ने कहा आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा

स्थानीय लोगों का कहना है कि दरौली-छपरा मुख्य मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं। क्षेत्र में पर्याप्त स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड न होने से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने सड़क पर रफ्तार नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक को पकड़ा जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, घायल पीएमसीएच रेफर; आरोपी गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed