फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Uncle shoots nephew in land dispute, injured referred to PMCH

Bihar News: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, घायल पीएमसीएच रेफर; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Aug 2025 12:44 PM IST
सार

Bihar: घटना के संबंध में घायल की बहन ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके चाचा संजय सिंह ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि संजय सिंह टोल प्लाजा से ड्यूटी करके लौटने के बाद घर आकर गाली-गलौज करने लगे। आइये पूरा घटनाक्रम जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle shoots nephew in land dispute, injured referred to PMCH
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की पहचान चकभुआ गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल की बहन ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके चाचा संजय सिंह ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि संजय सिंह टोल प्लाजा से ड्यूटी करके लौटने के बाद घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पतोहू कारतूस और पत्नी हथियार लेकर आई और संजय सिंह से गोली चलाने को कहा। इस दौरान संजय सिंह ने दो फायर किए, जिनमें एक गोली उनके भाई को लगी जबकि दूसरा फायर चूक गया।

विज्ञापन


पढ़ें: धारदार हथियार के साथ घूमते अपराधी को पुलिस ने दबोचा, एनईबी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, इससे पहले भी संजय सिंह विवादित जमीन में पिलर लगाना चाहते थे, जिसका परिवार ने विरोध किया था। उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। उनका कहना है कि आरोपी परिवार पहले से ही उन्हें गाली-गलौज और प्रताड़ित करता रहा है।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed