फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: 11 quintals of silver being taken from UP to Bihar caught in Gopalganj, two smugglers detained

Bihar News: गोपालगंज में पकड़ी गई यूपी से बिहार ले जाई जा रही 11 कुंतल चांदी, दो तस्कर हिरासत में

Fri, 06 Sep 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 04:17 PM IST
सार

Gopalganj News: कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी से बिहार में आने वाले वाहनों की तलाशी शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर की जा रही थी। जांच के दौरान बस पर सवार सीतामढ़ी के मुन्ना कुमार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के पास से करीब 11 कुंतल चांदी के आभूषण को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 11 quintals of silver being taken from UP to Bihar caught in Gopalganj, two smugglers detained
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा से सीतामढ़ी जा रही एक बस से कुचायकोट थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में चांदी का गुटका और घुंघरू समेत आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आभूषण तस्करों को हिरासत में लिया है। जब्त चांदी का वजन करीब 11 कुंतल बताया जा रहा है। बरामद चांदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर यह कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



 
कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यूपी से बिहार में आने वाले वाहनों की तलाशी शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर की जा रही थी। जांच के दौरान बस पर सवार सीतामढ़ी के मुन्ना कुमार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बस से करीब 11 कुंतल चांदी से बने आभूषण को बरामद किया गया है। तस्करों ने इसे बोरे में रखकर बस की केबिन में रखा था। दोनों बस पर सवार होकर मथुरा से सीतामढ़ी आ रहे थे। बरामद आभूषणों के कागज की मांग की गई तो दोनों युवक किसी तरह के कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए। उसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक को तलाशने में लगी हुई है। जांच-पड़ताल के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

 
भारी मात्रा में चांदी के आभूषणों को बरामद करने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम को शक है कि चांदी मिलावटी हो सकती है। चांदी असली है या नकली, इसकी जांच होने के बाद खुलासा होगा। हालांकि तस्कर असली चांदी होने की बात बता रहे हैं। पुलिस ने चांदी के आभूषण को जब्त करने के बाद जांच-पड़ताल के लिए आयकर विभाग को भी सूचना दी है। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed