{"_id":"6829bb8abd3b6964760cb915","slug":"bihar-jansuraj-s-signature-campaign-begins-against-anti-people-policies-of-the-government-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान, सीएम के पैतृक गांव से PK ने की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान, सीएम के पैतृक गांव से PK ने की शुरुआत
Sun, 18 May 2025 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 18 May 2025 04:20 PM IST
सार
Bihar: प्रेस वार्ता में मौजूद डॉ. शहनवाज आलम ने कहा कि जनसुराज केवल समस्याओं को उजागर नहीं करता, बल्कि उनके समाधान की दिशा भी दिखाता है। उन्होंने बताया कि जनसुराज के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
जनसुराज की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसुराज के जिला मुख्य कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 18 मई 2025 को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान राज्य सरकार की जातीय जनगणना और भूमि सर्वेक्षण में हुई अनियमितताओं के विरोध में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि जनसुराज के कार्यकर्ता अब 40 हजार से अधिक गांवों में जाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आगामी दो महीनों में इन तीन प्रमुख मुद्दों पर एक करोड़ से अधिक लोगों से हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: फल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा छठी कक्षा का छात्र, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर हुई मौत; परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में मौजूद डॉ. शहनवाज आलम ने कहा कि जनसुराज केवल समस्याओं को उजागर नहीं करता, बल्कि उनके समाधान की दिशा भी दिखाता है। उन्होंने बताया कि जनसुराज के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। डॉ. आलम ने यह भी बताया कि बिहार के सभी जिलों में इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हो चुकी है और सिवान जिले में भी इसकी औपचारिक शुरुआत हो गई है।