फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: student who climbed a tree to pluck fruit died after coming in contact with a high tension wire

Bihar: फल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा छठी कक्षा का छात्र, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Sun, 18 May 2025 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 04:09 PM IST
सार

Bihar: मृतक कर्ण अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे क्षेत्र में बिजली के तार बेहद नीचे लटकते हैं और कई जगहों पर बिना कवर के तार पेड़ों और मकानों से सटे हुए हैं। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Bihar: student who climbed a tree to pluck fruit died after coming in contact with a high tension wire
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। रविवार को मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में फल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा एक 12 वर्षीय छात्र हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मीनापुर निवासी पंकज साह के पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय पन्नापुर में छठी कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को स्कूल की छुट्टी थी और कर्ण अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह जलेबी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजर रहा था, जिसके संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कर्ण अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे क्षेत्र में बिजली के तार बेहद नीचे लटकते हैं और कई जगहों पर बिना कवर के तार पेड़ों और मकानों से सटे हुए हैं। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तार को सुरक्षित ऊंचाई पर या कवर वायर से बदला गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महज एक फीट जमीन के लिए वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार; पांच आरोपी अब भी फरार    

विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि सभी हाई टेंशन तारों की स्थिति की समीक्षा कर जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित तरीके से ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed