फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Humanity shamed in Gopalganj, father strangled his 13-day-old son to death

Bihar: गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार, पिता ने 13 दिन के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या; मां हुई बेसुध

Thu, 21 Aug 2025 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar: युवती का आरोप है कि बच्चा पैदा होने से पहले ही युवक बच्चे को किसी को देने या बेचने की बात कह रहा था। लेकिन जब उसने इस बात से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने 13 दिन बाद ही नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar: Humanity shamed in Gopalganj, father strangled his 13-day-old son to death
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के टेकनेवास गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पर आरोप है कि उसने अपने 13 दिन के नवजात बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टेकनेवास गांव निवासी 21 वर्षीय प्रीति अपने ही मोहल्ले के एक युवक दाऊद जो दूसरे धर्म का था उससे पिछले सात वर्षों से प्रेम करती थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। गर्भधारण के बाद युवक ने गर्भपात कराने की कोशिश भी की, लेकिन पांच माह का गर्भ होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद 7 अगस्त को युवती ने बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन


पढ़ें; मुंगेर में डायरिया से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, एक बच्ची तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि बच्चा पैदा होने से पहले ही युवक बच्चे को किसी को देने या बेचने की बात कह रहा था। लेकिन जब उसने इस बात से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने 13 दिन बाद ही नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक उसे मां से बात करने तक नहीं देता था और शादी के बाद अलग ही रखता था। उसने कहा कि मैं चाहती हूँ कि उसे ऐसी सजा मिले कि वह कभी जेल से बाहर न आ सके। आज मुझे उस पर भरोसा करने का पछतावा हो रहा है। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed