फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Fire News: Four-year-old girl burnt to death in a sudden fire

Bihar Fire News: अचानक लगी आग में चार साल की बच्ची की झुलसकर मौत, गांव में मचा कोहराम

Thu, 01 May 2025 07:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 07:37 PM IST
सार

Bihar: आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर भाग निकले, लेकिन मुनमुन रंगवा की चार साल की पुत्री सुनीता कुमारी घर में ही रह गई। वह घर में रखे उपलों के ढेर में छिप गई थी। जब ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे, तब उन्हें अधजले उपलों के बीच सुनीता का झुलसा हुआ शव मिला।

विज्ञापन
Bihar Fire News: Four-year-old girl burnt to death in a sudden fire
आग लगने से खाक हुआ घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत अंतर्गत रंगवा टोला में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग में चार वर्षीया बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। इस हादसे में एक गाय भी झुलस गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे रंगवा टोला निवासी मुनमुन रंगवा के पलानीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर भाग निकले, लेकिन मुनमुन रंगवा की चार साल की पुत्री सुनीता कुमारी घर में ही रह गई। वह घर में रखे उपलों के ढेर में छिप गई थी। जब ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे, तब उन्हें अधजले उपलों के बीच सुनीता का झुलसा हुआ शव मिला। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


पढ़ें: 25 मई को बिक्रमगंज में आएंगे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए सावना जगतपुरा और रंगवा टोला के ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत की। इस अगलगी में वीरेंद्र रंगवा की एक गाय झुलस कर घायल हो गई है। वहीं सुरेंद्र रंगवा का पलानीनुमा घर और मुनमुन रंगवा का पूरा सामान जिसमें अनाज, कपड़े, ओढ़ना-बिछावन और 10,000 नकद जलकर राख हो गया। मुनमुन रंगवा ने ये पैसे मेहनत-मजदूरी कर जमा किए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, सीओ सरफराज अहमद, राजस्व कर्मचारी नासिर अहमद, मुखिया अभय सिंह, और बीडीसी सदस्य जयराम कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। सीओ सरफराज अहमद और राजस्व कर्मचारी नासिर अहमद ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सहायता राशि का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed