फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Upendra Kushwaha will hold constitutional rights delimitation reform rally in Bikramganj on May 25

Bihar: 25 मई को बिक्रमगंज में आएंगे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक फैसला

Thu, 01 May 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि संवैधानिक अधिकारों और परिसीमन सुधार के समर्थन में उनकी पार्टी 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी। इसके बाद विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Upendra Kushwaha will hold constitutional rights delimitation reform rally in Bikramganj on May 25
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जातीय जनगणना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हकीकत में बदल दिया है। यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन

अब परिसीमन की मांग तेज
उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार जनगणना के बाद आबादी के अनुपात में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1976 में आपातकाल के दौरान इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी, जिसे 2001 में फिर 2026 तक बढ़ा दिया गया। अब समय आ गया है कि संविधान के मूल प्रावधानों के तहत नए सिरे से परिसीमन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मजदूर दिवस पर जनसुराज की जनसभा में आंधी-बारिश का कहर, मंच और पंडाल धराशायी; मैदान कीचड़ में तब्दील


कुशवाहा ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर अगर परिसीमन होता है, तो बिहार की लोकसभा सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 हो सकती है, और विधानसभा सीटों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि बिहार जैसे राज्यों में एक सांसद लगभग 30 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में यह संख्या केवल 10 लाख के आसपास है। उन्होंने कहा कि यह असमानता बिहार और अन्य पिछड़े राज्यों के साथ न्याय नहीं है।

25 मई को बिक्रमगंज से होगी रैली की शुरुआत
उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि संवैधानिक अधिकारों और परिसीमन सुधार के समर्थन में उनकी पार्टी 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी। इसके बाद विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण के कुछ नेता नए परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, जो कि बिहार जैसे राज्यों के खिलाफ है। अब हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए जागरूक बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed