Bihar News: 'सूरज ने सलाह दी लेकिन शमशाद नहीं माना', पैसों से भरा बैग बाइक की हैंडल पर टांगा और हो गई चोरी
Bihar: शमशाद के साथी सूरज ने बैंक से रुपये निकालने के बाद सलाह दी थी कि झोला बाइक के हैंडल पर टांगने के बजाय उसके बैग में रख दें, लेकिन शमशाद नहीं माने। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद जब वे झोला खरीद रहे थे, तभी उच्चके वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कचहरी मोड़ पर सोमवार की शाम करीब चार बजे उच्चकों ने एक शिक्षक से 4.5 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पीड़ित शिक्षक शमशाद अंसारी सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने साथी सूरज के साथ दहा नदी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 4.5 लाख रुपये निकाले थे। यह रकम किसी को देने के लिए खाता से निकासी की गई थी। रुपये को शमशाद ने झोले में रखा और बाइक के हैंडल पर टांग लिया। उनके आगे-आगे सूरज अपनी बाइक से चल रहे थे।
पढ़ें: शादी के महज पांच माह बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रजिस्ट्री कचहरी मोड़ पर शमशाद झोला खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बोला कि उसे स्टेशन जाना है। जब उसे बाबुनिया मोड़ से जाने को कहा गया तो उसने शॉर्टकट रास्ता बताने की जिद की और वहां से चला गया। इसके बाद जब शमशाद ने देखा तो बाइक से झोला गायब था। उसमें रखे पूरे 4.5 लाख रुपये उड़ चुके थे।
साथी ने दी थी बैग में रखने की सलाह
शमशाद के साथी सूरज ने बैंक से रुपये निकालने के बाद सलाह दी थी कि झोला बाइक के हैंडल पर टांगने के बजाय उसके बैग में रख दें, लेकिन शमशाद नहीं माने। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद जब वे झोला खरीद रहे थे, तभी उच्चके वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। देर शाम तक पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी रही।
बैंक से ही लगे थे पीछे
स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्चकों ने संभवतः बैंक से ही शमशाद का पीछा करना शुरू कर दिया था और मौका मिलते ही रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए। जिस जगह यह घटना हुई है, वहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है।