फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Married woman murdered just five months after marriage, in-laws absconding

Bihar News: शादी के महज पांच माह बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 25 Aug 2025 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

Bihar: मृतका की मां ने बताया कि रविवार को चंदन और उसके पिता ज्योति को मायके से औरंगाबाद लेकर आए थे। सोमवार को मकान के किराएदारों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब परिजन पहुंचे तो घर के सदस्य फरार थे।

विज्ञापन
Bihar News: Married woman murdered just five months after marriage, in-laws absconding
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के महज पांच माह बाद ही ससुरालियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। वारदात सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान माली थाना क्षेत्र के बगाही गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की पत्नी ज्योति कुमारी (20) के रूप में हुई है। वह माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राजू सिंह की पुत्री थी।

विज्ञापन

मृतका की मां पूनम देवी ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी 1 मार्च 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से बगाही गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र चंदन सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही चंदन दहेज में एयर कंडिशनर (एसी) की मांग करता था। मां ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले चंदन के मोबाइल पर किसी लड़की का मैसेज आने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद चंदन ने ज्योति को मायके भेज दिया था।

विज्ञापन

रविवार को घर लाया, सोमवार को मिली लाश
मृतका की मां ने बताया कि रविवार को चंदन और उसके पिता ज्योति को मायके से औरंगाबाद लेकर आए थे। सोमवार को मकान के किराएदारों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब परिजन पहुंचे तो घर के सदस्य फरार थे और ज्योति का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह और सिमरी धमनी पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; सांसद धर्मशिला देवी ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, नोकझोंक हो गई; जानें किस बात पर भड़के लोग

पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश में जुटी
सूचना पर नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने ससुर विनोद सिंह, पति चंदन सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह, सास सत्यवंती देवी और देवर कुंदन सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, फरार ससुरालजनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed