{"_id":"665b2de51af2b37ffc0ba6f0","slug":"bihar-crime-mentally-deranged-woman-gang-raped-in-siwan-four-men-abducted-her-from-field-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में मानसिक विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों ने खेत से उठाकर जंगल ले जाकर की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में मानसिक विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों ने खेत से उठाकर जंगल ले जाकर की दरिंदगी
Sat, 01 Jun 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीवान
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:49 PM IST
सार
Siwan Crime: महिला थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि महिला जेहन से माजूर है। उससे एमएच नगर हसनपुरा में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में मानसिक तौर पर विक्षिप्त एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दोपहर को खेत में गई हुई थी, तभी कुल चार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के प्याऊर गांव में दोपहर को एक मानसिक विक्षप्त महिला (38) खेत की ओर गई हुई थी। तभी गांव के ही चार मनचलों ने पहले उस महिला से छेड़छाड़ शुरू की। फिर उसके बाद उसको जबरन उठाकर पास के ही बांस के घने जंगल में ले गए। फिर वहां चारों लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव वाले पीड़िता को सीवान के महिला थाना ले गए, जहां मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, चारों आरोपियों की पहचान एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के तीन आरोपी प्याऊर गांव के निवासी हैं और चौथा आरोपी पास के ही गाय घाट गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
महिला थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि महिला जेहन से माजूर है। उससे एमएच नगर हसनपुरा में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।