फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Mentally deranged woman gang-raped in Siwan, four men abducted her from field

Bihar: सीवान में मानसिक विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों ने खेत से उठाकर जंगल ले जाकर की दरिंदगी

Sat, 01 Jun 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीवान
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jun 2024 07:49 PM IST
सार

Siwan Crime: महिला थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि महिला जेहन से माजूर है। उससे एमएच नगर हसनपुरा में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Mentally deranged woman gang-raped in Siwan, four men abducted her from field
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में मानसिक तौर पर विक्षिप्त एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दोपहर को खेत में गई हुई थी, तभी कुल चार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के प्याऊर गांव में दोपहर को एक मानसिक विक्षप्त महिला (38) खेत की ओर गई हुई थी। तभी गांव के ही चार मनचलों ने पहले उस महिला से छेड़छाड़ शुरू की। फिर उसके बाद उसको जबरन उठाकर पास के ही बांस के घने जंगल में ले गए। फिर वहां चारों लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव वाले पीड़िता को सीवान के महिला थाना ले गए, जहां मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, चारों आरोपियों की पहचान एम नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के तीन आरोपी प्याऊर गांव के निवासी हैं और चौथा आरोपी पास के ही गाय घाट गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि महिला जेहन से माजूर है। उससे एमएच नगर हसनपुरा में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed