फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Father shoots lover over love affair, condition critical news in hindi

Bihar Crime: प्रेम प्रसंग के मामले में पिता ने चला दी प्रेमी पर गोली, हालत गंभीर; पुलिस घटना की जांच में जुटी

Thu, 29 May 2025 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 03:22 PM IST
सार

Bihar: रफीक ने आगे बताया कि वह विदेश जाने वाला था और जाने से पहले अपने माता-पिता से मिलने आया था। इसी दौरान वह संत मोड़ के पास गया, जहां आरोपी ने उसे अकेला देखकर तीन राउंड फायरिंग की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Crime: Father shoots lover over love affair, condition critical news in hindi
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित संत मोड़ के पास प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफीक गांव निवासी मो. आलम के पुत्र रफीक के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात रफीक संत मोड़ के पास गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पूर्व प्रेमिका के पिता ने उस पर हमला कर दिया और गोली चला दी। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

घायल रफीक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका 2022 में प्रेमिका से संबंध टूट चुका था। युवक ने कहा कि 9 नवंबर 2022 को मैंने अपनी प्रेमिका से रिश्ता खत्म कर लिया था। उसके नाम का टैटू मैंने सीने पर बनवाया था, जिसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। इसी बात को लेकर पहले भी मारपीट हुई थी, पंचायत हुई थी और मुझे दो साल के लिए गांव से बाहर कर दिया गया था। मैं तीन साल तक बाहर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन पलटी, छह बच्चे घायल, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

रफीक ने आगे बताया कि वह विदेश जाने वाला था और जाने से पहले अपने माता-पिता से मिलने आया था। इसी दौरान वह संत मोड़ के पास गया, जहां आरोपी ने उसे अकेला देखकर तीन राउंड फायरिंग की। इनमें से एक गोली उसके पैर में लग गई। युवक ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे धमकी देता था कि अगर गांव में दिखा तो जान से मार देगा।

इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed