फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :school van divert on road side many children injured driver flee away

Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन पलटी, छह बच्चे घायल, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 May 2025 03:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 03:12 PM IST
सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे बच्चों के अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :school van divert on road side many children injured driver flee away
स्कूली वैन पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर स्कूली बच्चों से जुड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पंचायत स्थित मधुबन बंसी गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वैन मधुबन बंसी गांव से बच्चों को लेकर सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर बाजार स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। रास्ते में ग्रामीण सड़क की खराब स्थिति और एक गड्ढे के कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वैन पलटने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रधानमंत्री देंगे प्रदेश को देश के दूसरे सबसे बड़े बिजली घर की सौगात, जानें क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटी हुई वैन को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे बच्चों के अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वैन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed