फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: BJYM organised Youth Parliament on the 50th anniversary of Emergency

Bihar: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजयुमो ने युवा संसद का किया आयोजन, कई लोग रहे उपस्थित

Sun, 29 Jun 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar: दूसरे सत्र में युवा संसद की लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। युवा सांसदों ने आपातकाल को लेकर सत्ता पक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया।

विज्ञापन
Bihar: BJYM organised Youth Parliament on the 50th anniversary of Emergency
भाजयुमो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सिवान इकाई की ओर से जिला परिषद सभागार में ‘युवा संसद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह और पूर्व विधान पार्षद सह को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन

अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि देश के युवाओं को आपातकाल के काले अध्याय को जानना चाहिए। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र और संविधान को कुचलकर आपातकाल थोप दिया था, जिसे युवा पीढ़ी को समझाना जरूरी है।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 की रात कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रेस और विपक्षी नेताओं की आवाज को कुचल दिया था। लाखों लोगों को जेलों में ठूंसा गया था, ताकि सत्ता बची रहे। पहले सत्र के धन्यवाद ज्ञापन में पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को इतिहास से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह तानाशाही नीतियों से जनता की आवाज दबाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

दूसरे सत्र में युवा संसद की लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। युवा सांसदों ने आपातकाल को लेकर सत्ता पक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया। कार्यवाही के दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई, जिसे सभापति राहुल तिवारी ने धैर्यपूर्वक संभाला। विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात के आरोप लगाए, लेकिन उन्होंने शांति के साथ संसद को संचालित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्कवरी कोचिंग सेंटर पचरुखी और फिजिक्स क्लासेज के छात्रों का योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी राजू तिवारी, प्रदेश मंत्री मुकेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, मुकेश कुमार बंटी, हैप्पी यादव, जिला महामंत्री गोविंद बसु, मंत्री महेश गुप्ता, चंचल सिंह, रंकी शाह, पिंटू मिश्रा, सत्यम पाठक, मृत्युंजय राज, विकास कुशवाहा, विराट सिंह, विजय प्रकाश यादव, बृजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed