फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: A young man dies a painful death in a collision between two bikes in Siwan

Bihar Accident: सीवान में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 29 Jun 2025 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे थे। उजायं पेट्रोल पंप के पास दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
Bihar Accident: A young man dies a painful death in a collision between two bikes in Siwan
अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उजायं गांव में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उजायं गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान झझवा गांव निवासी शिवनारायण महतो के पुत्र जमादार महतो (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के विपिन सिंह का पुत्र शिवम कुमार सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) बताया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे थे। उजायं पेट्रोल पंप के पास दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

मामले की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल को तुरंत सिवान सदर अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed