फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Tragic road accident in Chapra, two Kanwar pilgrims died

Bihar Accident: छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कांवड़ यात्रियों की मौत; गांव में पसरा मातम

Tue, 22 Jul 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

Bihar: हादसे में दीपक कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार मांझी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Tragic road accident in Chapra, two Kanwar pilgrims died
दोनों मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में सावन माह की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की देर रात रिविलगंज थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर हुआ। मृतकों की पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी दीपक कुमार साह और दीपक कुमार मांझी के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और एक साथ बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन के पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था सेमरिया घाट स्थित सरयू नदी से जल लेकर जनता बाजार स्थित बाबा ढोढनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर उनकी वाहन असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

हादसे में दीपक कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार मांझी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फ्रेंच बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2025: उजबेकिस्तान रवाना हुई भारतीय टीम, बिहार से तीन खिलाड़ी व एक कोच शामिल

घटना की पुष्टि करते हुए मृतक दीपक साह के भतीजे अंटू कुमार ने बताया कि हादसा रात के समय हुआ जब कांवड़ियों का समूह ट्रक की तेज रोशनी और गति से घबरा गया। इसी दौरान नियंत्रण खोने से उनकी गाड़ी पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना की सूचना पर रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एक साथ दो युवाओं की असमय मौत से दयालपुर गांव और जनता बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे और साथ ही बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे थे। अब दोनों की अर्थी भी एक साथ उठी, जिससे गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन के इस पावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, लेकिन सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, जिससे ऐसे हादसे होते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनास्थल से जुड़े CCTV फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed