फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   French Boxing World Cup 2025: Three players from Bihar are in the Indian team that left for Uzbekistan

फ्रेंच बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2025: उजबेकिस्तान रवाना हुई भारतीय टीम, बिहार से तीन खिलाड़ी व एक कोच शामिल

Tue, 22 Jul 2025 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar: इस विश्व कप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को सवात एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से टीम इंडिया की जर्सी और ब्लेजर प्रदान किया गया है। इसके अलावा, रास वर्ल्ड द्वारा ट्रॉली बैग स्पॉन्सर किए गए हैं और सेंडाई शिल्पी सोनम ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) भेंट कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

विज्ञापन
French Boxing World Cup 2025: Three players from Bihar are in the Indian team that left for Uzbekistan
टीम हुई रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रेंच बॉक्सिंग (सवात्) वर्ल्ड कप 2025 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली से उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 23 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

भारतीय टीम में बिहार से चार होनहार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के साथ भारत के चर्चित और अनुभवी कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव भी रवाना हुए हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी

  • प्रियम कर्ण – कैडेट वर्ग, 48 किलोग्राम (मुजफ्फरपुर, बिहार)

  • यश राज – कैडेट वर्ग, 80 किलोग्राम (मुजफ्फरपुर, बिहार)

  • स्वीटी कुमारी – यूथ वर्ग, 56 किलोग्राम (वैशाली, बिहार)

  • होमानी – यूथ वर्ग, 50 किलोग्राम (हिमाचल प्रदेश)

  • वरुणा वालिया – यूथ वर्ग, 48 किलोग्राम (हिमाचल प्रदेश)

टीम में शामिल पदाधिकारी

  • नवजोत बरजोत – शेफ डे मिशन (हरियाणा)

  • ई. राहुल श्रीवास्तव – मुख्य कोच (बिहार)

  • सोनू रानी – आधिकारिक प्रतिनिधि (पंजाब)

इस विश्व कप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को सवात एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से टीम इंडिया की जर्सी और ब्लेजर प्रदान किया गया है। इसके अलावा, रास वर्ल्ड द्वारा ट्रॉली बैग स्पॉन्सर किए गए हैं और सेंडाई शिल्पी सोनम ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) भेंट कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि भारत कई दशकों बाद पहली बार सवात वर्ल्ड कप में भाग ले रहा है। अगर इस बार टीम कोई पदक जीतती है तो भारत को अपना पहला वर्ल्ड यूथ सवात चैंपियन मिल सकता है, जो भारतीय खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

2019 में बुल्गारिया में आयोजित सीनियर सवात वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की टीम बिना किसी पदक के लौट आई थी। लेकिन इस बार उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। खेल प्रेमियों को भरोसा है कि राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी इस बार इतिहास रच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed