फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples

Bihar: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर में दिखा भक्ति का नजारा

Mon, 28 Jul 2025 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

Bihar: सावन की इस पावन तिथि पर मगध क्षेत्र के प्रसिद्ध वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए भक्त रात तीन बजे से ही कतारबद्ध होकर दर्शन की प्रतीक्षा में लगे हुए थे।

विज्ञापन
Bihar: On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples
भक्तगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने की तीसरी सोमवारी को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। महिला हो या पुरुष, सभी भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिरों का दृश्य अत्यंत भक्तिमय था, चारों ओर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंज रहे थे।

विज्ञापन

सावन की इस पावन तिथि पर मगध क्षेत्र के प्रसिद्ध वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए भक्त रात तीन बजे से ही कतारबद्ध होकर दर्शन की प्रतीक्षा में लगे हुए थे। पूरे मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


पढ़ेंदेवघर जा रहे कांवरियों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी
पिछले वर्ष की दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर से लेकर मेले क्षेत्र तक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में अधिक देर तक ठहरने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि भीड़ पर नियंत्रण बना रहे। मंदिर के महंत भानु प्रताप ने बताया कि इस बार प्रशासन की व्यवस्था संतोषजनक रही है। श्रद्धालु शांति और अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर जल अर्पण कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने जताया संतोष
बिहार शरीफ से आई श्रद्धालु अमृता कुमारी ने कहा कि बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से सारी थकान दूर हो जाती है। पहाड़ी चढ़ाई जरूर कठिन है, लेकिन बाबा के दर्शन से सब कुछ सार्थक लगने लगता है। वहीं, पटना से पहुंची श्रद्धालु रीना सिंह ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई पर चढ़ने के बावजूद मन में असीम शांति का अनुभव हुआ। करीब तीन किलोमीटर ऊंची वाणावर पहाड़ी पर स्थित यह सिद्धपीठ भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद बाबा सिद्धनाथ जरूर पूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed