फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Baba Bageshwar reached Ramnagar and participated in Hanuman Katha

Bihar News: बाबा बागेश्वर पहुंचे रामनगर, हनुमंत कथा में हुए शामिल...श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Thu, 06 Mar 2025 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 08:01 PM IST
सार

Bihar: कथा प्रारंभ करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब भी बिहार आने का कार्यक्रम तय होता है, कुछ लोगों को आपत्ति होती है और वे अनाप-शनाप बोलने लगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं

विज्ञापन
Baba Bageshwar reached Ramnagar and participated in Hanuman Katha
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार शाम गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर गांव पहुंचे। यहां पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बाबा बागेश्वर यूपी के कुशीनगर से सड़क मार्ग द्वारा संध्या लगभग 5 बजे रामनगर मठ पहुंचे, जहां महंत हेमकांत जी महाराज व अन्य संतजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मठ में पूजा-अर्चना की और फिर मंच पर पहुंचकर कथा की शुरुआत की।

विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देश की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. शांति राय और मुख्य यजमान अजय राय ने आरती उतारी। कथा प्रारंभ करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब भी बिहार आने का कार्यक्रम तय होता है, कुछ लोगों को आपत्ति होती है और वे अनाप-शनाप बोलने लगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना और लोगों को श्रीराम का भक्त बनाना है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू राष्ट्र की सबसे मजबूत आवाज बिहार से उठेगी और यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। बाबा बागेश्वर ने प्रवचन में कहा कि भगवान जो भी करते हैं, वह सदैव कल्याण के लिए होता है, इसलिए उनके निर्णयों पर सवाल उठाना मूर्खता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान के दीप को थामे रखें और धर्ममार्ग पर निरंतर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कुछ लोग हमें गालियां दे रहे हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि जितना अधिक विरोध होगा, उतनी ही अधिक कथाएं बिहार में होंगी। यदि विरोध बढ़ता है, तो मैं बिहार में ही अपना घर बना लूंगा। हनुमंत कथा के इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु रामनगर पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कथा का आयोजन अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed