{"_id":"6660563a1e5e1e846d04a2af","slug":"an-overloaded-jeep-full-of-passengers-going-to-deoria-overturned-in-gopalganj-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: देवरिया जा रही यात्रियों से भरी ओवरलोडिंग जीप पलटी, 19 यात्री हुए घायल; सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: देवरिया जा रही यात्रियों से भरी ओवरलोडिंग जीप पलटी, 19 यात्री हुए घायल; सभी अस्पताल में भर्ती
Wed, 05 Jun 2024 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:42 PM IST
सार
Gopalganj News: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से देवरिया जा रही ओवरलोडिंग सवारी जीप बुधवार की सुबह विजयीपुर पगरा मेन रोड पर महुअवा मोड़ के पास पलट गई। जीप पलटने से सवार 19 महिला पुरुष घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची विजयीपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।
विज्ञापन
यात्रियों से भरी ओवरलोडिंग जीप पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति बुधवार की सुबह भोरे थाना क्षेत्र कल्याणपुर से देवरिया जा रही ओवरलोडिंग जीप स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा मोड़ के पास अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीप का एक्सल टूट गया, जिससे जीप दो-तीन बार पलट कर उलट गई।
विज्ञापन
घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को जीप से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। विजयीपुर से पुलिस गाड़ी तथा एंबुलेंस पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार करना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर विजय चौधरी ने बताया कि वो अपने आवास पर नाश्ता कर रहे थे कि अचानक अस्पताल से दुर्घटना की खबर मिली। नाश्ता छोड़कर अस्पताल पहुंचकर घायलों का उपचार किया गया। घायलों में एक दर्जन महिला तथा सात पुरुष हैं, जिनमें एक 5 वर्ष के बच्चे के सिर में गंभीर चोट है। घायल बच्चे का नाम बाबू गुप्ता है, जिसकी हालत काफी खराब है। दुर्घटना में मां बेटा दोनों घायल है।
विज्ञापन