फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News: clash between two parties in Chhapra, police closed internet service for two days, Bihar Police

Bihar News : छपरा में दो पक्षों में झड़प के बाद तनाव, पुलिस ने दो दिनों तक इंटरनेवा सेवा बंद की

Fri, 27 Oct 2023 03:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Oct 2023 03:17 PM IST
सार

सारण एसपी ने कहा कि इलाके में फिलहाल हालात काबू में हैं। पुलिस शहर के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Saran News: clash between two parties in Chhapra, police closed internet service for two days, Bihar Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिला प्रशासन ने अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया है। जिला प्रशासन ने छपरा वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  दरअसल, शुक्रवार यानी आज सुबह छपरा के भगवान बाजार इलाके में दो पक्षों में जमकर झड़प हो गई थी। दोनों पक्ष से लोग चोटिल हुए थे। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, समय रहते पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सारण पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
सारण एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी। एसपी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की है। एसपी ने कहा कि इलाके में फिलहाल हालात काबू में हैं। पुलिस शहर के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इलाके में पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है। विधि व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- असमाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया गया
सारण पुलिस ने जो विज्ञप्ति जारी की वह 'अमर उजाला" आपको जस के तस पढ़ा रहा है। 27 अक्टूबर को सुबह करीब 5 बजे भगवानबाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रही जुलूस द्वारा जोर से डीजे बजाया गया। इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया। प्रशासन व पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस संबंध में विडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर पर्याप्त यल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने हेतु सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed