{"_id":"69ca6abedddd8eb912026b03","slug":"saran-khaira-bus-accident-funeral-bus-overturned-one-dead-many-injured-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अंतिम संस्कार के लिए जा रही बस पलटी, मौके पर एक की मौत कई लोग घायल; इस वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अंतिम संस्कार के लिए जा रही बस पलटी, मौके पर एक की मौत कई लोग घायल; इस वजह से हुआ हादसा
Mon, 30 Mar 2026 05:52 PM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:52 PM IST
सार
सारण के खैरा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार के लिए जा रही बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर को बचाने के दौरान बस के अनियंत्रित होने से हुआ।
विज्ञापन
बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, घटना स्थल की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शोक की घड़ी को और भी गमगीन बना दिया। जहां अंतिम संस्कार के लिए जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख- पुकार और अफरा- तफरी का माहौल बन गया।
सवार लोगों में हाहाकार मच गया
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेरुआ गांव निवासी भरत सिंह अपनी मां का शव लेकर बस से रिविलगंज के सेमरिया घाट अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। जैसे ही खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के समीप बस पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में बस ट्रॉली से टकरा गई और पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार लोगों में हाहाकार मच गया।
यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण दौड़े- दौड़े आकर राहत- बचाव कार्य में जुट गए। तब तक किसी ने कॉल कर डायल 112 की पुलिस टीम भी तुरंत घटना स्थल पर बुला लिया। लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से लगभग पचास लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि कई यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा
अनिल सिंह की हालत नाजुक
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ इकबाल अंसारी द्वारा प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवाजी सिंह उर्फ चुल्ल सिंह ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या एक हो गई। वहीं अनिल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें पीएमसीएच पटना भेजा गया है। घटना के बाद देर रात्रि तक घटना स्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही।