{"_id":"5c493f19bdec224dce165cd5","slug":"samstipur-unidentified-man-shot-rjd-leader-raghubar-rai-outside-his-residence-in-kalyanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अज्ञात हमलावरों ने राजद नेता रघुवर राय को घर के बाहर मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अज्ञात हमलावरों ने राजद नेता रघुवर राय को घर के बाहर मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 24 Jan 2019 09:59 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: sapna singla
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कानून की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है और अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि सिसिलेवार होती हत्याएं कह रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवर राय को कल्याणपुर में उनके घर के बार गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त राजद नेता अपने घर के दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें दरभंगा के दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है। गुस्साए लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा हाईवे को जाम कर दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इससे पहले नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में बदमाशों ने राजद नेता इंदल पासवान की हत्या कर दी थी। मघड़ा निवासी इंदल पासवान बाइक पर सवार होकर अपने घर से देवीसराय जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
Samastipur: Rashtriya Janata Dal (RJD) leader Raghuvar Rai shot at by unidentified assailants outside his residence in Kalyanpur. He has been admitted to a private hospital in Dargbhanga for medical treatment.
— ANI (@ANI) January 24, 2019विज्ञापन