फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur thieves challenged the police thieves took one lakh cash and jewelry worth six lakhs from the house

Samastipur News: चोरों के आतंक ने दी पुलिस को चुनौती, मकान से एक लाख नकदी और छह लाख के गहने ले उड़े चोर

Mon, 07 Aug 2023 06:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 07 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में चोरों का आतंक पांचवें दिन भी जारी रहा। चोरों ने रविवार रात ढेपुरा और केवटा गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। गांव के एक घर से एक लाख नकदी और छह लाख के गहने की चोरी कर भाग गए।

विज्ञापन
Samastipur thieves challenged the police thieves took one lakh cash and jewelry worth six lakhs from the house
चोरी करके बख्शा खेत में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में क्राइम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पुलिस प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है। वहीं समस्तीपुर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने रविवार रात एक और चोरी की घटना का अंजाम दिया। गांव के एक मकान से एक लाख रुपये और छह लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गए। 

विज्ञापन


समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में चोरों का आतंक पांचवें दिन भी जारी रहा। चोरों ने रविवार रात थाना क्षेत्र के ढेपुरा व केवटा गांव चोरी की। चोरों ने ढेपुरा में चार व केवटा मे एक घरों में घुस का करीब एक लाख रुपये नकद के अलावा छह लाख से अधिक का गहना चोरी कर ले गए। जबकि घर में लोग सो रहे थे लेकिन उन्हें चोरी की जानकारी सुबह नींद खुलने के बाद मिली। माना जा रहा है कि चोर घर में सो रहे लोगों को नशीली पदार्थ सुंघा रहे हैं, जिससे लोगों को चोरी की जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोग बगल के कमरे में सो रहे होते हैं और दूसरे कमरे में चोरी हो रही है। चोर आलमारी व ताला तक तोड़ते हैं, लेकिन लोगों को आवाज तक सुनाई नहीं पड़ती। 
विज्ञापन


चोरों ने रात ढेपुरा के रंजीत राय के घर से 40 हजार रुपये कैश के अलावा करीब ढाई लाख के गहने की चोरी की। जबकि उनके भाई राजीव राय के घर से चोरों ने 20 हजार नकद और करीब डेढ लाख का गहना उठा ले गए। चोरी के दौरान घर के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। रंजीत की पत्नी ने बताया कि वह रात अपने मायके गई हुई थी। जबकि उनकी बेटी घर में थी। लेकिन उसे भी भनक नहीं लगी। राजीव के घर का कुछ सामान उनके घर के पीछे ओल के खेत में मिला है। जिसे लोगों ने सुबह बरामद किया है। उधर, इसी गांव के राजेंद्र राय के घर से चोरों ने सात हजार नगद के अलावा दो लाख का गहना, कुशेश्वर राय के घर से चोरो ने 10 हजार नकद की चोरी कर ली। वहीं, केवटा के चंदेश्वर साह के घर से चोरों ने 18 हजार नकद की चोरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर 24 घरों से 50 लाख की चोरी
एक सप्ताह में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों के 24 घरों से करीब 50 लाख से अधिक संपत्ति की चोरी कर ली है। लेकिन अबतक चोर गिरोह के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। चोरों की घटना के बाद पुलिस की टीम लगातार रात को गश्त कर रही है, लेकिन अब तक चोरों के बारे में पता नहीं चला है। जिससे पुलिस व लोगों की नींद हराम है। 


दलसिंहसराय के डीएसपी ने क्या कहा
दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने कहा कि चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। वह खुद भी रात को गश्त पर निकल रहे हैं। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed