फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur: During Shraddha feast, 3 people including a woman from same family beaten with rods and injured

Bihar: श्राद्ध के भोज में विवाद, एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोगों को रॉड से पीट कर किया घायल; जानें मामला

Sat, 30 Dec 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भोज के दौरान विवाद होने पर मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान लेकर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Samastipur: During Shraddha feast, 3 people including a woman from same family beaten with rods and injured
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मारपीट में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के दरियापुर मोरदिवा गांव में शुक्रवार रात श्राद्ध भोज में विवाद होने पर लोगों ने तीन लोगों को रॉड से जमकर पीटा। इस घटना में एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उसके बाद घायल बैजनाथ कुमार, उसकी पत्नी काजल देवी और उसके छोटे भाई रामनाथ कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बैजनाथ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल प्रशासन ने मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दरियापुर मोरदिवा निवासी गाया सहनी की पिछले दिनों मौत हो गई थी, जिनका शुक्रवार को श्राद्ध था। रात को भोज का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में रामनाथ लोगों के बीच भोजन परोस रहा था। इसी दौरान वह गांव के अखिलेश सहनी के शरीर सट गया, जिस पर अखिलेश ने उसे एक डंडे से मारा। जवाब में रामनाथ ने भी उससे मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही अखिलेश अपने परिवार के लोगों को बुलाकर ले आया। फिर उन लोगों ने रामनाथ के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाई को पिटता देख छोटा भाई बैजनाथ उसे बचाने आया तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर जब रमानाथ की पत्नी काजल आई तो लोगों ने उस पर भी डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान लोगों ने बैजनाथ के ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में परिवार के लोग सभी को सदर अस्पताल ले गए। जहां बैजनाथ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भोज के दौरान विवाद होने पर मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान लेकर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed