{"_id":"6437fa95a6293da1840a705a","slug":"samastipur-crime-four-accused-involved-in-three-bank-robberies-arrested-rs-20-lakh-recovered-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur Crime: तीन बैंक लूटकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपये रिकवर, बदमाशों की ये थी शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur Crime: तीन बैंक लूटकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपये रिकवर, बदमाशों की ये थी शौक
Thu, 13 Apr 2023 06:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:20 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले में हुए तीन बैंक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार और 20 लाख रुपये रिकवर किए। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी लग्जरी वाहन और शानदार बंगले में रहने की शौक रखते थे।
विज्ञापन
बैंक लूटकांड में शामिल आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर की स्पेशल टीम ने मार्च महीने में हुए तीन बैंक लूटकांड का गुरुवार को खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लग्जरी वाहन और आलीशान बंगले में रहने के लिए लूटकांड की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सभी ने मिलकर प्लानिंग बनाई थी कि कम से कम एक करोड़ रुपये की हिस्सेदारी हो, इस तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी विनय तिवारी ने हरपुर एलौथ स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया, सभी गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जिले में ताजपुर थाने के कसबे आहर गांव के जावेद, कल्याणपुर थाने के वासुदेवपुर गांव के सुघांशु कुमार, खानपुर के कानूविशनपुर गांव के रामबाबू उर्फ सुजीत और ताजपुर थाने के दरगाह मोहल्ले के मोहम्मद दानिश उर्फ वाहिद के रूप में की गई है। बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 30 गोली और दो मैगजीन भी बरामद की गई।
विज्ञापन
कुछ यूं पकड़े गए आरोपी...
एसपी विनय तिवारी ने बताया, उजियारपुर, हरपुर एलौथ और पूसा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में हुई लूट के बाद मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया। एसपी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्र में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। वहीं, उससे मिली फोटो को समस्तीपुर पुलिस के सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से समस्तीपुर के जन-जन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
साथ ही लगभग 600 मोबाइल नंबर को भी खंगाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 स्थित नव दुर्गा के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना पर सभी को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बैंक लूट कांड का खुलासा हो गया। तीनों बैंक में इन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बैंक के महाप्रबंधक की ओर से संवाददाता सम्मेलन के दौरान ही एसपी समेत चारों टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।