फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sallu Arrested In Saran Famous Khan Brothers Firing Deputy Cairman Husband Kept Weapons Along With Two Girls

Khan Brothers Siwan News: सारण में उप प्रमुख के पति सल्लू मियां के पास हथियार भी थे, दो लड़कियां भी

Mon, 16 Jan 2023 06:14 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 16 Jan 2023 06:14 PM IST
सार

Sallu Arrested In Siwan Brothers Firing:  सीवान के बड़हरिया की उप प्रमुख रहीमा खातून के पति सल्लू मियां के पास सारण में गिरफ्तारी के समय हथियार भी थे और दो लड़कियां भी। वह AK47 से फायरिंग केस में फरार था।

विज्ञापन
Sallu Arrested In Saran Famous Khan Brothers Firing Deputy Cairman Husband Kept Weapons Along With Two Girls
रईस खान के काफिले पर हमले की जांच में सल्लू मियां का नाम जुड़ा था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के खान ब्रदर्स नहीं हैं यह, लेकिन सिक्का इसी नाम का चलता है सीवान-आसपास। पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या का आरोपी रईस खान अब भी सीवान पुलिस की पहुंच से दूर है। लेकिन, रईस खान पर AK47 से फायरिंग करने वाला सल्लू मियां गिरफ्तार कर लिया गया है। सीवान जिले के बड़हरिया की उप प्रमुख रहीमा खातून के पति मिनहाज उर्फ सल्लू मियां के पास गिरफ्तारी के समय हथियार भी थे और दो लड़कियां भी। AK47 से फायरिंग केस में पहले दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा समेत आठ का नाम आया था। बाद में पुलिस जांच के दौरान सुपरविजन में सल्लू मियां को मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया, जबकि ओसामा को केस में शामिल नहीं पाया गया। सोमवार को बिहार STF ने इसी केस में दिल्ली के शाहीन बाग से कुख्यात मो. फैसल उर्फ तौफीक को भी धर दबोचा।

विज्ञापन


भागलपुर और सीवान की एक-एक लड़की थी साथ
बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन जबतक रहे, तब की बात अलग थी। यह नाम तब भी फिज़ा में थे, लेकिन अब पुलिस के लिए यह नाम चैलेंज के रूप में हैं। सीवान सहित आसपास के जिलों में खान ब्रदर्स के रूप में रईस खान के तीन भाइयों का नाम जाना जाता है। इसमें रईस खान सुपर हैं। वह बड़हरिया उप प्रमुख रहे हैं और विधान पार्षद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी। रईस खान के काफिले पर पिछले साल चार अप्रैल को AK47 से हमला हुआ था। इस केस के सुपरविजन के दौरान इस फायरिंग का मुख्य अभियुक्त चिह्नित हुआ सल्लू मियां। सल्लू मियां की बीवी रहीमा खातून बड़हरिया की उप प्रमुख हैं। पुलिस सल्लू मियां की तलाश में थी, लेकिन पहुंच से दूर। सारण जिला में अमनौर में वाहन जांच के दौरान एक शख्स दो लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाता हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ तो ब्रेथ एनेलाइजर की बात सुनते ही उल्टी करने लगा। पुलिस शराब पीने की पुष्टि नहीं कर रही, लेकिन उल्टी का कारण यही बताया जा रहा। स्कॉर्पियो में उसके पास गिरफ्तारी के समय दो पिस्टल, 5 जिंदा कारतूसर, एक खोखा था। खैर, जब गिरफ्तार शख्स की पहचान सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी मिनहाज उर्फ सल्लू मियां के रूप में हुई तो सीवान पुलिस एक्टिव हुई। उसके साथ मिलीं लड़कियों में एक सीवान की है, जबकि दूसरी भागलपुर की। फायरिंग केस में हुसेनगंज थाने में सल्लू मियां पर केस (92/22) दर्ज है, जबकि चापरहिया वाहन छिनतई का भी एक केस (432/22) बड़हरिया थाना में दर्ज है। दोनों थानों की पुलिस सल्लू को कस्टडी में लेने के लिए सारण पहुंच गई है। 
विज्ञापन


अपने गांव में ही सिपाही की हत्या का आरोपी है रईस
सीवान पुलिस सारण से सल्लू मियां की कस्टडी के लिए भले पहुंच गई, लेकिन उसे अबतक अपने सिपाही बाल्मिकी यादव की हत्या का मुख्य आरोपी रईस खान का पता नहीं चल सका है। पिछले साल सितंबर को सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र की पुलिस ग्यासपुर गांव में देर रात छापा मारने पहुंची थी तो पुलिस पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें सिपाही की मौत के बाद ग्यासपुर के रईस खान पर केस हुआ था। खान ब्रदर्स के नाम से कुख्यात भाइयों में रईस खान का एक भाई अयूब खान पहले से जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed