फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sahebpur Kamal police station incharge, watchman suspended in Bihar, action taken for negligence in rape case

Bihar: साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड, दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

Sat, 25 Mar 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

पुलिस कप्तान बेगूसराय ने दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही बरतने के लिए साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष की अपने अधीनस्थों के ऊपर नियंत्रण में भी कमी पाई गई।

विज्ञापन
Sahebpur Kamal police station incharge, watchman suspended in Bihar, action taken for negligence in rape case
साहेबपुर कमाल थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में पुलिस कप्तान बेगूसराय ने शनिवार को साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया है। दोनों लोगों पर दुष्कर्म मामले की जांच प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचवीर में आठ मार्च को दो नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती, छेड़खानी और दुष्कर्म करने की घटना हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट साहेबपुर कमाल थान में मामला दर्ज है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेंद्र कुमार इस कांड की जांच करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता के परिजनों और घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी घटनास्थल के पास अपनी दुकान में गांजा बेचता है। वहां असमाजिक तत्वों को बैठते हैं। इससे गांव का माहौल खराब होता जा रहा है। इसी से प्रभावित हो आरोपियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान बेगूसराय ने पीड़िता के परिजनों और स्थानीयों से मामले की जानकारी मिलने के बाद तथ्यों की जांच के करवाई।

जांच में पाया गया कि घटनास्थल के क्षेत्र महाल चौकीदार मनोज तांती ने क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी थानाध्यक्ष को नहीं दी। साथ ही थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल ने अपने थाना क्षेत्र में चौकीदारी परेड और प्रभावी गश्ती नहीं की। साथ ही थानाध्यक्ष की अपने अधीनस्थों के ऊपर नियंत्रण में कमी पाई गई। इन सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस कप्तान बेगूसराय ने सभी थानाध्यक्षों को अपन-अपने थाना क्षेत्र में नियामित रूप से गश्ती करने, सूचना-आसूचना संकलन करने, चौकीदारी परेड करने और गांव वार असमाजिक तत्वों की सूची बनाकर लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed