फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa JDU district president Archana Anand resigns from her post and primary membership

Bihar Politics: सहरसा में JDU को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद का अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Tue, 02 May 2023 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 May 2023 04:28 PM IST
सार

अर्चना आनंद ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कहते थे हमें न अपराध बर्दाश्त है और न भ्रष्टाचार। अब वे उन्हीं को सत्ता सौंपना चाहते हैं। बिहार की जनता का भरोसा जदयू ने खो दिया है। खासकर संगठन में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह सम्मान अब नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से मुझे आज पार्टी का यह पद छोड़ना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Saharsa JDU district president Archana Anand resigns from her post and primary membership
अर्चना आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में जनता दल यूनाइटेड की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद ने मंगलवार को अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अर्चना आनंद ने पार्टी को इस्तीफा सौंपने के बाद जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस जंगलराज के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री जी सत्ता में आए थे, आज उसी जंगलराज के वारिसों के साथ हाथ मिलाकर उन्होंने बिहार की जनता के साथ छल किया है। इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन


अर्चना आनंद ने कहा कि जो कहते थे हमें न अपराध बर्दाश्त है और न भ्रष्टाचार। अब वे उन्हीं को सत्ता सौंपना चाहते हैं। बिहार की जनता का भरोसा जदयू ने खो दिया है। खासकर संगठन में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह सम्मान अब नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से मुझे आज पार्टी का यह पद छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अर्चना आनंद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस शराबबंदी का ढोल पीटा जा रहा है, उसकी पोल खुल चुकी है। शराब हर जगह मिल रही है और शराब के नशे में महिलाओं को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। आए दिन हत्या और उत्पीड़न की घटना ने बिहार को आज फिर से उस दौर में पहुंचा दिया है, जहां से निकलने के लिए जनता ने नीतीश कुमार जी को कुर्सी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना आनंद ने कहा कि बिहार की जनता को आज एक बार फिर से सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि चाचा भतीजा की सरकार में बिहार की दुर्गति लगातार जारी है। इनकी सरकार में न अब न्याय है और न ही विकास है। न ही महिलाओं को सम्मान है और न ही गरीबों को उनका हक मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed