फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rumor of lawyer's kidnapping in front of Patna High Court: Police picks up Jamui Mukhiya murder accused

पटना हाईकोर्ट के सामने वकील के अपहरण की अफवाह: जमुई के मुखिया हत्याकांड के अभियुक्त को पुलिस ने उठाया

Thu, 22 Dec 2022 04:29 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/जमुई Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 22 Dec 2022 04:29 PM IST
सार

अफवाह उड़ गई कि पटना में वकील को अगवा कर लिया गया। कोतवाली पुलिस पहुुंच गई तो अफवाह को और बल मिला। 'अमर उजाला’ ने पूरी घटना की जानकारी जुटाई तो वकील के अपहरण की बात फर्जी निकली। जमुई के मुखिया हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Rumor of lawyer's kidnapping in front of Patna High Court: Police picks up Jamui Mukhiya murder accused
पटना हाईकोर्ट के इसी गेट के पास हुई गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए डीजीपी ने बुधवार को बिहार के पुलिसकर्मियों से कहा था कि आप अपराधी को दौड़ाओ, गुरुवार को सही में पुलिसकर्मियों ने यही कर दिखाया। पटना हाईकोर्ट के गेट नंबर चार के पास अति व्यस्त सड़क पर अचानक एक गाड़ी से सिविल ड्रेस में उतरे पुलिसकर्मियों ने एक अपराधी को दबोच लिया। अफवाह उड़ गई कि पटना में वकील को अगवा कर लिया गया। कोतवाली पुलिस पहुुंच गई तो अफवाह को और बल मिला। 'अमर उजाला’ ने अफवाह पर खबर नहीं चलाकर पूरी घटना की जानकारी जुटाई तो वकील के अपहरण की बात फर्जी निकली। सामने आया कि जमुई के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत दरखा पंचायत के चर्चित नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो हत्याकांड के आरोपी सिकंदर मलिक को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वकील के अपहरण की अफवाह उड़ने के संबंध में जानकारी मिली कि गिरफ्तार अपराधी उस समय सफेद कमीज और काले पैंट में था, इसलिए देखने वालों को ऐसा लगा। 
विज्ञापन


बिना नंबर की सफेद गाड़ी से सिविल ड्रेस में आई थी पुलिस
पटना में जिस जगह पर यह गिरफ्तारी हुई, वहां अधिवक्ताओं की भीड़भाड़ थी। एक प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता ने बताया कि सुबह 10:20 बजे बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कार्पियो से तीन-चार लोग उतरे। एक के पास कमर में पिस्टल भी थी। उनलोगों ने कोर्ट परिसर की ओर घूम रहे व्यक्ति को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया था। इस केस में कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर भी कुछ खुलासा नहीं हुआ। पुलिस के विभिन्न स्रोतों से पुष्टि के क्रम में सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति एक हत्याकांड का आरोपी है। यह हत्या 3 दिसंबर की शाम में जमुई के ब्लाडा मोड़ के पास हुई थी। दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रकाश महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक मुखिया के पुत्र सुजीत कुमार महतो ने लछुआड़ थाने में पूर्व मुखिया मरकामा गांव निवासी मो. सालिक मलिक, मो. नौशाद मलिक, मो. सिकंदर मलिक एवं मो. सालिक मलिक के पुत्र सहित ब्लाडा गांव निवासी नुनुलाल तांती को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया था। 
विज्ञापन

 

Rumor of lawyer's kidnapping in front of Patna High Court: Police picks up Jamui Mukhiya murder accused
हाईकोर्ट के पास से गिरफ्तार मो. सिकंदर मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जमुई एसडीपीओ ने अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि की
पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर 16 दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए इश्तेहार भी चिपकाया था। इश्तेहार चिपकाने के बाद पुलिस दबिश के कारण पूर्व मुखिया सालिक मलिक ने जमुई न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त ब्लाडा गांव निवासी नुनुलाल तांती के घर की 21 दिसंबर को पुलिस ने कुर्की की थी। अब जमुई पुलिस ने फरार चल रहे मो. सिकंदर मलिक को गुरुवार की सुबह पटना हाईकोर्ट पास से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed